Dharmasthala खुदाई में नया मोड़, शिकायतकर्ता को धमकी, जज ने केस से खुद को अलग किया
Dharmasthala खुदाई में नया मोड़, शिकायतकर्ता को धमकी, जज ने केस से खुद को अलग किया, सोमवार को भी धर्म स्थला में लाशों की तलाश के लिए खुदाई जारी रही। सोमवार को साइट नंबर 11 से करीब 100 मीटर की दूरी पर खुदाई का काम शुरू हुआ। लोकेशन में इस तब्दीली की गुजारिश खुद शिकायत्तकर्ता सफाई कर्मचारी ने एसआईटी से की थी और इसका नतीजा भी मिला शिकायत्तकर्ता सफाई कर्मचारी ने एसआईटी से की थी और इसका नतीजा भी मिला साइट नंबर 11 की खुदाई के दौरान वहां से इंसानी कंकाल के कुछ अवशेष यानी हड्डियां और लाल रंग की फटी हुई साड़ी मिली। रविवार के एक दिन के ब्रेक के बाद सोमवार को धर्म स्थला में लाशों की पहेली का सच सामने लाने के लिए ठीक सुबह 11:30 बजे खुदाई का काम फिर से शुरू होता है। शिकायतकर्ता सफाई कर्मचारी ने जिन 13 जगहों की निशानानदेही की थी, उनमें से सोमवार को साइट नंबर 11 को खोदने की बारी थी। साइट नंबर एक से 10 तक की खुदाई शनिवार को ही पूरी हो चुकी थी साइट नंबर 11 नेत्रावती नदी से कुछ दूरी पर हाईवे के ठीक किनारे था। वक्त पर एसआईटी की टीम, फॉरेंसिक टीम, सीन ऑफ क्राइम ऑफिसर्स यानी सो...